LPG Cylinder Booking Gap Rules Changed April 2026: देशभर में रसोई गैस का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। ऐसे में सिलेंडर की कीमते बढ़ने (LPG Cylinder Price Hike) और गैस बुकिंग से जुड़े नियमों में होने वाले बदलाव सीधे आम लोगों की जेब और रोज़मर्रा की जिंदगी पर असर डालते हैं। हाल ही में सिलेंडरों दाम बढ़ाने के बाद तेल कंपनियों ने दो सिलेंडरों के बीच बुकिंग के दिन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

LPG Cylinder Booking New Rules: पहले जहां उपभोक्ता एक सिलेंडर मिलने के लगभग 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर ले सकते थे, वहीं अब गैस सिलेंडर बुकिंग नियम बदला गया है और इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन से बढाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब अगर आपने नया सिलेंडर लिया है तो अगला सिलेंडर आपको कम से कम 35 दिन बाद ही मिल सकेगा।
गैस सिलेंडर बुकिंग नियम बदला – अब दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए करना होगा 35-45 दिन का इंतजार
घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर तेल कंपनियों ने नया सिस्टम लागू किया है। इसके तहत अब एक सिलेंडर वाले ग्राहकों को डिलीवरी के बाद दूसरा सिलेंडर लेने के लिए 25 दिन का अंतर रखना होगा। जबकि 2 सिलेंडर (डबल कनेक्शन) वाले उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग गैप अब बढ़ाकर 35 दिन का कर दिया गया है।
ग्रामीण इलाकों और उज्ज्वला योजना लाभार्थी के लिए सिलेंडर बुकिंग गैप बढ़कर 45 दिन कर दिया गया है। अगर आप इससे पहले बुकिंग करेंगे, तो सिस्टम बुकिंग रिजेक्ट कर देगा।
पहले इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों की एजेंसियों से उपभोक्ता लगभग 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर ले सकते थे। लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है।
तेल कंपनियों ने एजेंसियों के सॉफ्टवेयर में भी अपडेट कर दिया है ताकि यह नियम अपने-आप लागू हो जाए। यानी अगर किसी ग्राहक ने हाल ही में सिलेंडर लिया है और वह 25-35 या 45 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है तो सिस्टम उसे अनुमति नहीं देगा।
हालांकि कंपनियों का कहना है कि यह बदलाव सप्लाई मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और सिलेंडर वितरण को संतुलित रखने के लिए किया गया है।
5 किलो और 10 किलो वाले छोटे सिलेंडर पर भी सख्ती
बड़े घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के साथ ही 5Kg और 10Kg वाले छोटे सिलेंडरों पर भी अब लगाम लगाई जानी शुरू हो गई है, अब 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 9 से 16 दिन का गैप और 10 किलो वाले सिलेंडर की बुकिंग में 18 से 32 दिन का गैप रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
अब 5 किलो का छोटा सिलेंडर (FTL) लेना और भी आसान हो गया है। इसे लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक वैध आईडी कार्ड दिखाकर गैस एजेंसी से इसे ले सकते हैं। हाल ही में ऐसे लाखों सिलेंडर बांटे गए हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग का तरीका पहले जैसा ही रहेगा
कई उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग का तरीका भी बदल गया है। दरअसल, बुकिंग का तरीका बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा। आप अभी भी इन तरीकों से सिलेंडर बुक कर सकते हैं:
- मोबाइल ऐप
- SMS
- IVRS कॉल
- गैस एजेंसी के जरिए
- ऑनलाइन पोर्टल
यानी रसोई गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा जैसी परेशानी केवल उसी स्थिति में आएगी जब आपने पहले सिलेंडर की डिलीवरी के बाद 21 दिन पूरे नहीं किए होंगे।
फिलहाल कंपनियों ने यह सुविधा रखी है कि ग्राहक सिलेंडर मिलने के तुरंत बाद भी अगली बुकिंग दर्ज कर सकते हैं, लेकिन डिलीवरी 21 दिन के बाद ही होगी। हालांकि मंत्रालय इस बात पर भी विचार कर रहा है कि भविष्य में बुकिंग भी सिर्फ 21 दिन पूरे होने के बाद ही हो।
सिलेंडर की सप्लाई को लेकर कंपनियों का आश्वासन
नए नियम के लागू होने के बाद कई लोगों को लगा कि शायद देश में गैस सिलेंडर की कमी हो गई है। लेकिन तेल कंपनियों ने साफ किया है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। कंपनियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
सप्लाई को सुचारू रखने के लिए कई बॉटलिंग प्लांट्स में रविवार को भी काम कराया जा रहा है ताकि सिलेंडर भरने और वितरण में कोई रुकावट न आए। अब कंपनियों ने एजेंसियों से कहा है कि गैस सिलेंडर बुकिंग के बाद जल्द से जल्द डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
साल में कितने सिलेंडर खरीद सकते हैं उपभोक्ता
LPG गैस सिलेंडर के लिए सरकार और तेल कंपनियों ने पहले से कुछ सीमाएं तय कर रखी हैं। हर गैस कनेक्शन पर उपभोक्ता साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर ले सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के भी खरीदे जा सकते हैं।
इस तरह 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच एक गैस कनेक्शन पर कुल 15 सिलेंडर तक खरीदने की अनुमति होती है। नया 25-35 या 45 दिन वाला नियम इसी सीमा के भीतर सिलेंडर वितरण को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए लागू किया गया है।
LPG Cylinder Price Hike April 2026: गैस सिलेंडर फिर महंगा, जाने नई कीमत
एक तरफ जहां गैस सिलेंडर बुकिंग नियम बदला गया है, वहीं दूसरी तरफ LPG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
मार्च 2026 में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अप्रैल में इस पर दुबारा से लगभग ₹195.50 की भारी वृद्धि हुई है।
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत भी बदल गई है। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर करीब 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत लगभग 912.50 रुपये हो गई है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब लगभग 2,078.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत करीब ₹2,031 रुपये हो गई है।
उपभोक्ताओं पर इस नए बुकिंग नियम का क्या असर पड़ेगा?
नए नियम और कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों पर पड़ने वाला है। जो परिवार गैस का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब सिलेंडर की प्लानिंग पहले से करनी पड़ेगी। क्योंकि अगर सिलेंडर अचानक खत्म हो जाए और 25, 35 या 45 दिन पूरे नहीं हुए हों तो रसोई गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा जैसी स्थिति बन सकती है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो LPG Cylinder Booking Rules Changed यानी गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव का मकसद सिलेंडर वितरण को व्यवस्थित बनाना है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए 25-45 दिन का इंतजार करना होगा। ऐसे में बेहतर यही होगा कि उपभोक्ता सिलेंडर खत्म होने से पहले ही उसकी बुकिंग कर दें ताकि समय पर डिलीवरी मिल सके।




















