गैस बुक नहीं हो रही? जानिए इंडियन गैस के नए नंबर और सही टाइम

गैस सिलेंडर बुक करने में हो रही परेशानी? बार-बार ट्राय करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो रही? तो अब टेंशन खत्म! इंडियन गैस ने जारी कर दिए हैं नए मिस कॉल नंबर और साथ ही बताया है बुकिंग का सबसे सही समय—जिससे आपकी बुकिंग तुरंत कंफर्म हो सकती है। जानिए पूरा तरीका यहां!



Indane Gas Booking Miss Call Number Timing: गैस सिलेंडर बुक करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बार-बार फेल हो रहे हैं? तो अब चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि इंडेन ने भारी मात्रा में बुकिंग आने के कारण उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या को देखते हुए 3 नए मिस कॉल नंबर जारी किए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे बस एक मिस कॉल देकर अपना LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही सही समय पर बुकिंग करने से आपकी रिक्वेस्ट तुरंत स्वीकार हो सकती है। जानिए वो खास टाइम, जब गैस बुक करने के चांस सबसे ज्यादा बढ़ जाते हैं।

इंडियन गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए मिस कॉल नंबर और सही समय की जानकारी
इंडियन गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए मिस कॉल नंबर और सही समय की जानकारी

फिलहाल आप मिस कॉल देकर, आईवीआरएस के जरिए, व्हाट्सएप के जरिए, ऑनलाइन वेबसाइट और ऐप के माध्यम से अपने एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग रिक्वेस्ट कर सकते हैं।


इंडेन गैस बुकिंग का नया मिस कॉल नंबर क्या है?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने इंडेन गैस बुकिंग के लिए नए मिस कॉल नंबर जारी किए हैं, जिनकी मदद से आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से केवल एक मिस कॉल देकर ही अपना घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह नंबर पहले वाले नंबरों के साथ ही काम करेंगे। इसका मतलब यह है कि पहले जिस नंबर से बुकिंग की जाती थी, वह नंबर भी काम करता रहेगा।

नए नंबर अत्यधिक बुकिंग रिक्वेस्ट को देखते हुए जारी किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को कोई असुविधा न हो। इन नंबरों पर मिस कॉल देने के कुछ ही देर में गैस बुकिंग कंफर्मेशन मैसेज आ जाता है। यह नंबर है:

  • पहला नंबर: 8927225667
  • दूसरा नंबर: 8391990070
  • तीसरा नंबर: 8454955555
indian gas booking new miss call number
indian gas booking new miss call number

इन नंबरों के जरिए भी कर सकते है इंडेन गैस बुकिंग

यदि इंडेन के मिस कॉल नंबरों के जरिए भी आपकी बुकिंग नहीं हो रही, तो आप व्हाट्सएप (7588888824) पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘Refill’ का मैसेज भेजकर भी अपने सिलेंडर की रिफिल बुक करा सकते हैं।

इसके साथ ही पहले से चल रहे IVRS/SMS बुकिंग नंबर ( 8391990070 या 7718955555) के जरिए भी एलपीजी रिफिल बुकिंग हो रही है। यह पूरे देश में इंडेन LPG रिफिल बुकिंग के लिए एक कॉमन नंबर है।

ध्यान दें: यह सेवा केवल गैस एजेंसी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही काम करती है। पुराने नंबरों के स्थान पर अब इन नए नंबरों का उपयोग करें।


कितने बजे से कितने बजे के बीच कर सकते हैं बुकिंग? क्या है सही समय

सभी नंबरों पर मिस कॉल, आईवीआरएस और व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग 24 घंटे होती है। आप कभी भी मिस कॉल देकर, IVRS के जरिए या व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। अगर दिन में बुकिंग नहीं हो रही तो आप बिलकुल सुबह-सुबह या बिलकुल रात के समय कोशिश कर सकते है।

इस समय काफी अधिक बुकिंग रीक्वेस्ट को देखते हुए रिफिल बुकिंग करने का सबसे सही समय रात्रि 9:00 से 12:00 बजे या इसके बाद और सुबह 8:00 बजे से पहले का है, क्योंकि इस समय बुकिंग रिक्वेस्ट काफी कम होती है, जिससे सिलेंडर बुकिंग के चांसेस बढ़ जाते हैं।


यदि ऑनलाइन या कॉल के माध्यम से आपकी बुकिंग नहीं हो पाती, तो आप अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर, वहां जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको एजेंसी की टाइमिंग (जो आमतौर पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे की होती है) का पालन करना होगा।


महत्वपूर्ण जानकारी

  • गैस सिलेंडर की बुकिंग पिछले गैस सिलेंडर की डिलीवरी से 25 दिनों (शहरों के लिए) और 45 दिनों (ग्रामीण इलाकों के लिए) के बाद ही होगी।
  • कुछ ग्राहकों को DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) या OTP ना आने जैसी समस्या भी आ रही है। ऐसे में आप एक-दो दिन का इंतजार कर सकते हैं।
  • अगर फिर भी DAC/OTP नहीं आता, तो आप अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

आपको बता दें कि वर्तमान में सभी को घरेलू गैस सिलेंडर घर तक डिलीवर किए जा रहे हैं। यदि किसी कारणवश आपका सिलेंडर घर नहीं आता या डिलीवरी का मैसेज आने के बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंचता, तो आप कुछ दिन इंतजार करने के बाद संबंधित एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप इंडियन ऑयल के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर (18002333555) पर भी संपर्क कर सकते हैं।

LPG Cylinder

Join WhatsApp

Join Now

संपादकीय टीम

OnlineKaise.Com की संपादकीय टीम लोगों की दिल से मदद करने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों से जुड़ी हर खबर और टुटोरियल आप तक सबसे पहले और सही तरीके से पहुँचाना।

Leave a Comment