गाड़ी किसके नाम पर है? नंबर प्लेट से ऐसे पता करें मालिक की डिटेल्स

क्या आपने कभी सड़क पर कोई गाड़ी देखी और सोचा — “इस गाड़ी का मालिक कौन होगा?” अब इसके लिए RTO के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं! सिर्फ गाड़ी नंबर डालकर आप मोबाइल से ही व्हीकल ओनर का नाम और जरूरी जानकारी कुछ ही सेकंड में जान सकते हैं।



Vehicle Owner Details Check 2026: क्या आपके पास सिर्फ किसी गाड़ी का नंबर है और आप उस केमालिक का नाम जानना चाहते हैं? आज के डिजिटल दौर में गाड़ी नंबर से मालिक का नाम पता करना बिल्कुल आसान हो गया है। अब आपको भारतीय वाहन पंजीकरण वाली सभी गाड़ियों की जानकारी (Vehicle Detail) Check करने के लिए न तो RTO के कार्यालय जाने की जरूरत है और न ही किसी एजेंट की।

गाड़ी नंबर से मालिक का नाम पता करें? व्हीकल ओनर चेक
gadi number se malik ka pata kare

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Vehicle Owner Check करने का सरकारी और सुरक्षित तरीका, जिससे आप मोबाइल से ही गाड़ी मालिक का नाम, RC डिटेल्स और रजिस्ट्रेशन जानकारी चेक कर सकते हैं। अगर आप सेकंड हैंड गाड़ी खरीद रहे हैं या किसी अनजान गाड़ी की जानकारी चाहिए, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

यहाँ बताए गए तरीके से आप खुद अपनी या किसी और की गाड़ी की व्हीकल मालिक की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि गाड़ी का असली मालिक कौन है, कहाँ की है, गाड़ी की पंजीकरण तिथि, व्हीकल क्लास और वाहन की आयु कितनी है।


गाड़ी नंबर से मालिक का नाम कैसे पता करें?

आप किसी भी प्रकार के वाहन की डिटेल चाहे वो 2 व्हीलर (बाइक, स्कूटी), कार, ट्रक इत्यादि हो। आप उस व्हीकल की RC Detail Check करने के लिए भारतीय सरकार की आधिकारिक परिवहन सेवा वेबसाइट और mParivahan ऐप या फिर अपने मोबाइल से SMS भेजकर वाहन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • मोबाइल ऐप (mParivahan, Carinfo, Vehicleinfo आदि)
  • वेबसाइट (https://vahan.parivahan.gov.in/nrservices/faces/user/citizen/citizenlogin.xhtml)
  • SMS के जरिए

mParivahan App से पता करें Vehicle Owner डिटेल्स?

mParivahan ऐप भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की परिवहन सेवा का हिस्सा है। इससे आप RC, लाइसेंस और चालान की जानकारी हासिल कर सकते है, इस एप्प को आप Play Store से डाउनलोड कर सकते है। mParivahan ऐप का उपयोग कर अपने व्हीकल डिटेल्स जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • 1. सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं और “NextGen mParivahan” ऐप को इंस्टॉल करें।
  • 2. ऐप खोलें और Sign Up पर क्लिक करें। यहाँ अपनी डिटेल्स देकर Mobile OTP के जरिए Sign in करें।
mparivahan app sign up
  • 3. Login करने के बाद यहाँ ओनर डिटेल्स चेक करने के लिए वाहन नंबर टाइप करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
enter vehicle number check details
  • 4. अब आपके गाड़ी की सभी डिटेल्स आपके सामने दिखाई देगी, जिसमें शामिल है: मालिक का नाम, फिटनेस, PUCC (प्रदुषण सर्टिफिकेट), रजिस्ट्रेशन की तारीख आदि।
Mparivahan android application
  1. इसके अलावा mParivahan इसमें वाहन से जुड़ी अन्य विवरण भी देख सकते हैं। जैसे DL जानकारी, चालान, और काफी कुछ। यह तरीका 100% कानूनी और सुरक्षित है।

गाड़ी नम्बर से जाने मालिक कौन है? पूरा नाम देखें?

आपको बता दें कि mParivahan ऐप से ओनर का नाम आभासी तौर पर दिखता है, इसलिए आप 3rd पार्टी ऐप्स जैसे Carinfo या Vehicleinfo ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसमें वाहन से जुड़े अन्य विवरण भी देखे जा सकते हैं जैसे इंश्योरेंश, प्रदूषण सर्टिफिकेट, चालान, और काफी कुछ।

स्टेप-1: सबसे पहले Carinfo या Vehicleinfo ऐप Download और Install करें।

स्टेप-2: ऐप खोले और अपने मोबाईल नंबर से लॉगिन करें।

स्टेप-3: अब यहाँ दिए गए बॉक्स में गाड़ी का नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।

vehicleinfo app enter vehicle number

स्टेप-4: अब आपके सामने गाड़ी ऑनर का पूरा नाम (कुछ अक्षर छुपे हुए) दिखाई देगा।

vehicleinfo vehicle owner full name check

स्टेप-5: आप यहाँ से वाहन की बहुत सी अन्य जरूरी डिटेल्स भी चेक कर सकते है।



mParivahan वेबसाइट पर चेक करें व्हीकल डिटेल्स

आप सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परिवहन सेवा वेबसाइट के माध्यम से भी अपने वाहन (कार, बाइक, टैक्सी, ई-रिक्शा, जीप या ट्रक आदि) की डिटेल्स देख सकते है। इसके लिए

  • यहाँ Know Your Vehicle Details क्लिक करे। अब यहाँ अपना मोबाइल नंबर और अन्य डिटेल्स देकर रजिस्टर करें या लॉग इन करें।
Know Your Vehicle Details
Know Your Vehicle Details
  • अब अपने गाड़ी का नंबर डाले और Verification code को box में टाइप करके Vahan Search पर क्लिक करे।
vehicle registration status check
vehicle registration status check
  • कुछ ही सेकंड में आपको ये जानकारी मिल जाएगी:
    • गाड़ी मालिक का नाम
    • वाहन का प्रकार (Car/Bike)
    • RC रजिस्ट्रेशन डिटेल
    • ईंधन प्रकार
    • रजिस्ट्रेशन डेट
vehicle details view


एसएमएस द्वारा कार/मोटरसाइकिल/ई-रिक्शा की डिटेल्स कैसे जांच करें?

आप भारत में SMS के माध्यम से वाहन मालिक का विवरण देख सकते हैं। इसके लिए मैसेज में VAHAN के बाद स्पेस देकर अपना गाड़ी नंबर टाइप करें: “VAHAN <Registration Number>” (उदाहरण के लिए, VAHAN DL1CAB1234) और इसे आधिकारिक नंबर 7738299899 पर भेजें ।

आपको मालिक का नाम, वाहन का मॉडल, ईंधन का प्रकार और आरसी की समाप्ति तिथि जैसी जानकारी के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा । 


सेकंड हैंड गाड़ी खरीदते समय Vehicle Owner Check क्यों जरूरी है?

  • फ्रॉड से बचाव
  • चोरी की गाड़ी की पहचान
  • RC और इंश्योरेंस वेरिफिकेशन
  • पुराने मालिक का रिकॉर्ड

बिना Vehicle Owner Check किए गाड़ी खरीदना जोखिम भरा हो सकता है।



FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. क्या गाड़ी नंबर से मालिक का नाम फ्री में पता कर सकते हैं?

हाँ, VAHAN और mParivahan पर यह सुविधा पूरी तरह फ्री है।

Q2. क्या बाइक और कार दोनों की जानकारी मिलती है?

हाँ, सभी रजिस्टर्ड वाहनों जैसे कार, मोटर साइकिल, जीप, ई-रिक्शा, ट्रक, वैन, ऑटो आदि की जानकारी मिलती है।

Q3. क्या मोबाइल नंबर भी पता चलता है?

नहीं, सुरक्षा कारणों से मोबाइल नंबर नहीं दिखाया जाता, न ही ओनर का एड्रेस जाहिर किया जाता है।

Q4. क्या यह तरीका कानूनी है?

हाँ, mParivahan ऐप और vahan.parivahan.gov.in भारत सरकार द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म हैं।

Q5. क्या किसी भी गाड़ी का मालिक का नाम देख सकते हैं?

हाँ, लेकिन नाम सिर्फ आंशिक तौर पर ही दिखाई डेटा हैं। मालिक का मोबाइल नंबर या पूरा पता नहीं दिखाया जाता, क्योंकि यह Privacy Protection Law के तहत होता है।

mparivahanVehicle Details

Join WhatsApp

Join Now

संदीप कुमार

संदीप, OnlineKaise.Com के प्रमुख लेखक हैं, वे अक्सर इस पर टेक्नोलॉजी, कैसे करें (ट्युटोरियल), ऑनलाइन पैसे कमाने और अन्य जरुरी विषयों पर जानकारी अपडेट करते हैं। उनके पास कंटेंट लेखन में 5 सालों से अधिक का अनुभव है, वे इससे पहले कई वेबसाइट्स पर आर्टिकल लिखते रहे है।

Leave a Comment