Mahtari Vandana Yojana 2026: महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त कब आएगी? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

क्या आप भी महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं? तो आपके लिए बड़ी खबर है! इस बार ₹1000 की किस्त कब आएगी, इसकी संभावित तारीख सामने आ चुकी है। लेकिन ध्यान रहे, अगर आपने ये एक जरूरी काम नहीं किया, तो आपका पैसा अटक सकता है!



Mahtari Vandana Yojana 27th Installment Date: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) एक ऐसी योजना बन चुकी है, जो हर महीने आर्थिक सहारा देने के साथ उनके जीवन में स्थिरता और आत्मनिर्भरता भी ला रही है। हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की राशि छोटी जरूर लग सकती है, लेकिन इसका असर महिलाओं के जीवन पर बहुत बड़ा है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आपके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त कब आएगी? या महतारी वंदन का पैसा कब डालेंगे?

महतारी वंदन योजना 2026 की 27वीं किस्त की जानकारी और पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका
महतारी वंदन योजना 2026 की 27वीं किस्त की जानकारी और पेमेंट स्टेटस चेक करने का तरीका

महतारी वंदन योजना क्या है? (Mahtari Vandana Yojana CG)

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मार्च 2024 में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 21 से 60 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता सभी महिलाएं शामिल हैं।

योजना शुरू होने के बाद से अब तक महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कुल ₹16,881 करोड़ से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। यह इस योजना के बड़े स्तर और इसके प्रभाव को दर्शाता है।


महतारी वंदन योजना की अगली किस्त कब आएगी? 27वीं किस्त के पैसे कब डालेंगे?

Mahatari Vandan Yojana Latest Update के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 27वीं किस्त मई 2026 के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। आमतौर पर यह राशि हर महीने 1 से 10 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाती है।

इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹1,000 की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे भेजी जाएगी। हालांकि, सटीक तारीख जानने के लिए आपको समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से जानकारी लेते रहना चाहिए।


ऐसे चेक करें महतारी वंदन योजना का स्टेटस

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो आप बहुत आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपकी पेमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी दिख जाएगी।

  • स्टेप-1. सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप-2. होमपेज पर “Application and Payment Status” विकल्प पर क्लिक करें।
Mahtari Vandana Yojana Installment Status
Mahtari Vandana Yojana Installment Status
  • स्टेप-3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • स्टेप-4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Status Check
Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Status Check
  • स्टेप-5. “Submit” बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

यह प्रक्रिया बहुत सरल है और आप इसे घर बैठे मोबाइल से भी कर सकती हैं।


Mahtari Vandana Yojana List में नाम कैसे देखें?

अगर आप यह चेक करना चाहती हैं कि आपका नाम Mahtari Vandana Yojana 27 kist की लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। आपको बस अपने जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी डालनी होती है, जिसके बाद पूरी सूची आपके सामने आ जाती है। उसमें आप अपना नाम आसानी से खोज सकती हैं।



Mahtari Vandana Yojana 2026: अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

कई बार ऐसा होता है कि बाकी लोगों को पैसा मिल जाता है, लेकिन कुछ महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंचती। इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं जैसे बैंक खाते में आधार लिंक न होना, DBT एक्टिव न होना, e-KYC पूरा न होना अथवा आधार कार्ड इनएक्टिव या पुराना होना।

अगर आपको पैसा नहीं मिला है, तो

  • सबसे पहले अपने बैंक जाकर यह जांच करें कि आपका खाता DBT के लिए सक्षम है या नहीं।
  • आपने ई-केवाईसी पूरा किया है या नहीं।
  • चेक करें कि आप इस योजना के पात्र है या नही।

अगर सब कुछ ठीक होने के बाद भी पैसा नहीं आया तो आपको अपने नजदीकी कार्यालय या CSC सेंटर से संपर्क कर सकते है।


e-KYC जरूरी है, नहीं तो रुक सकती है अगली किस्त

सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 जून 2026 तक e-KYC करवाना अनिवार्य है। 26वीं किस्त के दौरान देखा गया कि कुल लाभार्थियों में से कुछ महिलाओं को केवल इसलिए पैसा नहीं मिला क्योंकि उनका e-KYC अधूरा था। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपको 27वीं और आगे की किस्तें समय पर मिलती रहें, तो जल्द से जल्द अपना e-KYC पूरा कर लें।

आधार अपडेट कराना भी है जरूरी?

सरकार ने यह भी बताया है कि कई महिलाओं का भुगतान इसलिए रुक गया क्योंकि उनका आधार कार्ड अपडेट नहीं था। ध्यान रखें कि आधार कार्ड को हर 10 साल में अपडेट करना जरूरी है, अगर आधार इनएक्टिव है, तो DBT फेल हो सकता है। इसलिए समय रहते नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपना आधार अपडेट जरूर करवाएं।



2026 के मार्च में 25वीं और अप्रैल में 26वीं किस्त मिल चुकी है?

हाल ही में 07 अप्रैल 2026 को महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस दौरान लगभग 68.48 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹641.62 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। यह रकम सीधे DBT के माध्यम से भेजी गई, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और पैसा सीधे लाभार्थी तक पहुंचता है।

इससे पहले 8 मार्च 2026 (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) के मौके पर 25वीं किस्त भी जारी की गई थी, जो इस योजना की नियमितता को दर्शाती है।

हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच महतारी वंदन योजना का पैसा सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डाला जाता है। लेकिन कभी-कभी प्रशासनिक कारणों या तकनीकी अपडेट के चलते इसमें हल्का बदलाव भी हो सकता है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बस अपना स्टेटस चेक करते रहें।



Mahtari Vandana Yojana 27th Installment से सबंधित FAQ


1. क्या अविवाहित महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकती हैं?

नहीं, महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) का लाभ केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को ही दिया जाता है। अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जातीं।


2. अगर बैंक खाता बदल गया है तो क्या करें?

अगर आपने अपना बैंक खाता बदल लिया है, तो तुरंत योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर नया बैंक खाता अपडेट करवाएं।
यदि खाता अपडेट नहीं किया गया, तो आपकी किस्त पुराने खाते में जा सकती है या फेल हो सकती है।


3. क्या एक परिवार में एक से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिल सकता है?

नहीं, सामान्यतः एक परिवार से केवल एक पात्र महिला को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में स्थानीय प्रशासन द्वारा अलग निर्णय लिया जा सकता है।


4. आवेदन रिजेक्ट होने के मुख्य कारण क्या होते हैं?

कई बार आवेदन अस्वीकार हो जाता है, इसके पीछे कुछ आम कारण होते हैं:

  • गलत या अधूरी जानकारी देना
  • आधार और बैंक डिटेल मैच न करना
  • आयु सीमा (21–60 वर्ष) के बाहर होना
  • दस्तावेज़ सत्यापन में समस्या

इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और अपडेटेड देना बहुत जरूरी है।


5. क्या इस योजना के लिए दोबारा आवेदन करना पड़ता है?

नहीं, अगर आप पहले से ही CG Mahtari Vandana Yojana की लाभार्थी हैं और आपका e-KYC व दस्तावेज़ सही हैं, तो आपको हर बार दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होती।
लेकिन अगर किसी कारण से आपका नाम सूची से हट जाता है या भुगतान रुक जाता है, तो आपको दोबारा आवेदन या अपडेट करना पड़ सकता है।


Mahtari Vandana Yojana CG

Join WhatsApp

Join Now

संपादकीय टीम

OnlineKaise.Com की संपादकीय टीम लोगों की दिल से मदद करने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों से जुड़ी हर खबर और टुटोरियल आप तक सबसे पहले और सही तरीके से पहुँचाना।

Leave a Comment