1 मार्च से बंद हो जाएगा यह ऐप? ट्रेन टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल करना होगा RailOne App? जानें पूरा प्रोसेस

1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है! अगर आप रोज़ ट्रेन से सफर करते हैं या मोबाइल से जनरल टिकट लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। UTS ऐप बंद होने जा रहा है और उसकी जगह नया RailOne App ले रहा है। क्या IRCTC भी…



RailOne App Ticket Booking Process: भारत में रोज़ लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। कोई ऑफिस जाने के लिए डेली ट्रैवल करता है, तो कोई परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकलता है। ऐसे में टिकट बुकिंग का आसान और तेज़ तरीका हर यात्री की जरूरत है। अब 1 मार्च से रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे यात्रियों का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है।

RailOne App से ट्रेन का जनरल और रिजर्व टिकट बुक करने का प्रोसेस
RailOne App से ट्रेन का जनरल और रिजर्व टिकट बुक करने का प्रोसेस

रेल मंत्रालय ने Indian Railway Catering and Tourism Corporation यानी IRCTC के साथ मिलकर एक नया ऑल-इन-वन मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया है – RailOne App। इस ऐप को आपकी पूरी ट्रेन जर्नी का “वन स्टॉप सॉल्यूशन” बताया जा रहा है।

लेकिन सवाल यही है – क्या 1 मार्च से IRCTC ऐप बंद हो जाएगा? क्या अब सिर्फ RailOne ऐप से ही टिकट बुक करनी होगी? आइए विस्तार से समझते हैं पूरा मामला और टिकट बुकिंग का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।


RailOne App क्या है और क्यों खास है?

RailOne एक यूनिफाइड रेलवे ऐप है, जिसमें पहले अलग-अलग ऐप में मिलने वाली सुविधाएं अब एक ही जगह मिलेंगी।

अब तक टिकट बुकिंग, शिकायत, खाना ऑर्डर करना, ट्रेन की लाइव लोकेशन देखना – हर काम के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने पड़ते थे। लेकिन RailOne इन सभी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आया है।

इसमें आपको ये सुविधाएं मिलेंगी:

  • रिजर्व टिकट बुकिंग
  • जनरल (अनारक्षित) टिकट
  • प्लेटफॉर्म टिकट
  • PNR स्टेटस चेक
  • कोच पोजीशन
  • ट्रेन की लाइव ट्रैकिंग
  • ऑनबोर्ड खाना ऑर्डर
  • रेल मदद (शिकायत दर्ज करना)

यानी अब टिकट से लेकर सफर के दौरान आने वाली हर जरूरत के लिए सिर्फ एक ऐप काफी होगा।


किन-किन ऐप्स की जगह लेगा RailOne?

RailOne को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कई मौजूदा ऐप्स की सुविधाएं अपने अंदर समाहित कर ले।

पहले टिकट बुकिंग के लिए IRCTC Rail Connect,
जनरल टिकट के लिए UTS ऐप,
खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC eCatering Food on Track,
शिकायत के लिए Rail Madad,
और ट्रेन की लाइव जानकारी के लिए NTES का इस्तेमाल करना पड़ता था।

अब इन सभी सुविधाओं को एक ही ऐप – RailOne – में जोड़ा गया है।

इससे मोबाइल में कई ऐप रखने की जरूरत नहीं रहेगी और यूज़र एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा।


क्या IRCTC या UTS लॉग-इन से खुलेगा RailOne?

अब बात करते हैं सबसे जरूरी सवाल की – क्या RailOne पर आपको नया अकाउंट बनाना पड़ेगा?

अगर आप पहले से IRCTC या UTS ऐप यूज़ करते रहे हैं, तो अच्छी खबर है। RailOne में लॉग-इन करते समय जब आप अपना मोबाइल नंबर डालेंगे, तो सिस्टम पहचान लेगा कि यह नंबर पहले से रजिस्टर्ड है।

आपके सामने एक पॉप-अप आएगा, जिसमें आपको बताया जाएगा कि आपका नंबर पहले से किसी ऐप से जुड़ा हुआ है। इसके बाद आप उसी अकाउंट की लॉग-इन डिटेल डाल सकते हैं।


RailOne ऐप पर IRCTC या UTS आईडी से लॉग-इन कैसे करें?

Step-1: अगर आपका IRCTC या UTS ऐप पर पहले से अकाउंट है तो सबसे पहले RailOne ऐप खोले और लॉग इन पर क्लिक करें।

railone app registration login
railone app registration login

Step-2: अब अपना मोबाइल नंबर या यूजर आईडी दर्ज करें और Login करने के लिए mPIN या पासवर्ड चुने और Proceed पर क्लिक करें।

railone app login irctc id password
railone app login irctc id password

Step-3: अब अपना mPIN या पासवर्ड दर्ज करें।

Step-4: OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका लॉग-इन कन्फर्म हो जाएगा। यानी नया यूज़रनेम याद रखने की टेंशन नहीं।


RailOne App कैसे डाउनलोड और रजिस्टर करें?

अगर आपका IRCTC या UTS App पर पहले से अकाउंट नहीं है तो आपको ऐप इस्तेमाल करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • RailOne ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • एंड्रॉइड यूजर्स इसे Google Play Store से और iPhone यूजर्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड के बाद जब आप ऐप खोलेंगे, तो रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिखाई देगा।
  • नए यूजर को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। OTP आएगा, जिससे नंबर वेरिफाई होगा। इसके बाद यूजरनेम, पासवर्ड और mPIN सेट करना होगा।
  • प्रोफाइल बनाते समय नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर जैसी जानकारी भरनी होगी। आधार OTP वेरिफिकेशन के बाद प्रोफाइल लिंक हो जाएगी।

ध्यान रखें – टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी है।


RailOne से जनरल टिकट कैसे बुक करें? पूरा प्रोसेस

स्टेप-1: रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुकिंग प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए RailOne ऐप खोलने के बाद ‘Journey Planner’ सेक्शन में जाएं। वहां ‘Unreserved’ या ‘General’ टिकट का विकल्प चुनें।

general ticket booking railone app
general ticket booking railone app

स्टेप-2: इसके बाद आपको अपनी यात्रा की जानकारी भरनी होगी –
किस स्टेशन से किस स्टेशन तक जाना है,
यात्री का नाम और उम्र,
और यात्रा की तारीख।

book train ticket payment online
book train ticket payment online

स्टेप-3: इसके बाद उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट सामने आ जाएगी। आप अपनी जरूरत के अनुसार ट्रेन चुनें।

स्टेप-4: सारी जानकारी ध्यान से चेक करें, क्योंकि जनरल टिकट में गलती सुधारना आसान नहीं होता।

स्टेप-5: अब पेमेंट सेक्शन में जाएं और UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें।

ट्रांजेक्शन सफल होते ही टिकट ‘My Tickets’ सेक्शन में दिखाई देगा। आप इसे PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं और जरूरत पड़े तो स्क्रीनशॉट भी रख सकते हैं।


क्या 1 मार्च से IRCTC ऐप बंद हो जाएगा?

सबसे पहले सबसे बड़ी कन्फ्यूजन दूर कर लेते हैं। कई लोगों को लग रहा है कि 1 मार्च से IRCTC ऐप काम करना बंद कर देगा। लेकिन सच्चाई यह है कि IRCTC ऐप बंद नहीं होगा।

आप पहले की तरह रिज़र्वेशन टिकट (Sleeper, AC, Tatkal आदि) IRCTC ऐप से बुक कर सकेंगे।

हालांकि, अनारक्षित टिकट (General Ticket) और प्लेटफॉर्म टिकट के लिए जो UTS App इस्तेमाल किया जाता था, वह 1 मार्च 2026 से बंद कर दिया जाएगा।

यानी अब स्थिति कुछ इस तरह होगी:

  • रिजर्व टिकट – IRCTC और RailOne दोनों से
  • जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट – सिर्फ RailOne से

इस बदलाव का मकसद यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं देना है।


डेली पैसेंजर्स के लिए कितना फायदेमंद होगा रेलवन ऐप?

जो लोग रोज़ ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए यह बदलाव काफी अहम है।

अब तक कई यात्रियों को UTS ऐप में लॉग-इन, लोकेशन परमिशन या सर्वर इश्यू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। कई बार तकनीकी दिक्कत के कारण लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता था।

RailOne को ज्यादा यूज़र फ्रेंडली और फास्ट बनाने का दावा किया गया है। अगर यह सही तरीके से काम करता है, तो स्टेशन पर भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी।


क्या सच में बदलेगा टिकट बुकिंग का अनुभव?

1 मार्च से रेलवे टिकटिंग सिस्टम में बदलाव जरूर आएगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। IRCTC ऐप बंद नहीं हो रहा, सिर्फ UTS ऐप की जगह RailOne ले रहा है।

RailOne के जरिए रिजर्वेशन, जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस, ट्रेन ट्रैकिंग और खाना ऑर्डर जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

अगर आप नियमित ट्रेन यात्री हैं, तो समय रहते RailOne ऐप डाउनलोड करके उसका रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। इससे 1 मार्च के बाद आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आने वाले समय में यह ऐप भारतीय रेलवे की डिजिटल सर्विस को एक नई दिशा दे सकता है और यात्रियों के लिए सफर को पहले से ज्यादा आसान, तेज़ और सुविधाजनक बना सकता है।

Ticket Booking

Join WhatsApp

Join Now

संपादकीय टीम

OnlineKaise.Com की संपादकीय टीम लोगों की दिल से मदद करने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों से जुड़ी हर खबर और टुटोरियल आप तक सबसे पहले और सही तरीके से पहुँचाना।

Leave a Comment