UP Scholarship PFMS Status 2026: उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने छात्रवृत्ति के पैसे DBT के जरिए सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजना शुरू कर दिया है। यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। इस साल UP Scholarship के तहत पहले फेज के अधिकांश छात्रों को उनके अकाउंट में APBCR के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

यहाँ हम आपको यूपी स्कॉलरशिप 2026 का स्टेटस चेक करने का आसान तरीका और डायरेक्ट लिंक देने जा रहे है, जिससे आप अपने स्कोलरशिप की भुगतान स्थिति की जांच कर सकते है। यदि आप अभी तक अपने पैसे नहीं देख पाए हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि दूसरे फेज की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है।
PFMS UP Scholarship 2026: पैसा कब और कैसे आएगा?
इस साल छात्रवृत्ति के पहले फेज में जिन छात्रों का डेटा सही पाया गया, उनके बैंक खातों में 24 जनवरी 2026 तक पैसे ट्रांसफर कर दिए गए थे। वहीं, दूसरे फेज की प्रक्रिया भी तय तारीखों के अनुसार चल रही है।
- 10 मार्च 2026: डिस्ट्रिक्ट कमिटी द्वारा दूसरे फेज के लिए छात्रों के डेटा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- 13 मार्च 2026: फंड की डिमांड क्रिएट की जाएगी।
- 18 मार्च 2026: छात्र के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
यानी 18 मार्च के बाद छात्र अपने बैंक अकाउंट में वजीफा देख सकते हैं। यह पैसा DBT (यानि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे आधार लिंक बैंक अकाउंट में आएगा।
आपके पास भी आया APBCR Credit Amount का बैंक मैसेज?
अगर आपने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तो आपका पैसा ट्रांसफर होते ही आपको अपने मोबाइल नंबर पर बैंक द्वारा आए मैसेज में APBCR द्वारा भेजी गई राशि देखने को मिल जाएगी। मैसेज में लिखा होगा Rs.XXXXX Credited to A/c ..XXXX from:APBCR/Credit Thr. यह ट्रांजेक्शन आमतौर पर बैंक स्टेटमेंट में “APBCR-APB-Credit” के रूप में दिखता है।
APBCR का पूरा मतलब “Aadhaar Payments Bridge System – Credit” है। यह एक डिजिटल लेनदेन कोड है जो सीधे सरकारी लाभों, जैसे छात्रवृत्ति, पेंशन या सब्सिडी, आपके बैंक खाते में जमा होने की सूचना देता है।
- APBCR का उद्देश्य: सरकारी विभागों से सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करना।
- प्रक्रिया: PFMS (Public Financial Management System) के माध्यम से लेनदेन सुरक्षित और ट्रैक योग्य होता है।
- कुछ मामलों में, APBCR का मतलब Automatic Postal Branch Collection Receipt भी हो सकता है।
इसलिए अगर आपको ऐसा मैसेज मिलता है, तो समझ जाएं कि आपका वजीफा बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो चुका है।
उत्तर प्रदेश (यूपी) स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
PFMS वेबसाइट के जरिए देखें भुगतान की स्थिति
- PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pfms.nic.in
- Main Menu → Payment Status → Know Your Payment पर क्लिक करें।
- बैंक और अकाउंट नंबर डालें।

- Word Verification पूरी करें और OTP भेजें।
- OTP दर्ज करके अपने भुगतान की स्थिति देखें।
मोबाइल के जरिए (UMANG App)
- अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप खोलें।
- “UP Scholarship” या “PFMS” खोजें।
- आवश्यक विवरण भरें और अपना पेमेंट स्टेटस चेक करें।
UP Scholarship Status चेक करने के आसान स्टेप्स
अगर आपके सहपाठियों की छात्रवृत्ति आ गयी है, लेकिन आपकी नहीं आई तो आपको अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसा भी हो सकता है, कि आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट (अस्वीकार्य) हो गया हो। आपने आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए:
- सबसे पहले ब्राउज़र में जाएँ और यूपी स्कोलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें: scholarship.up.gov.in
- Status टैब पर क्लिक करें
होमपेज पर “LOGIN” टैब पर क्लिक करें और “Student” चुनें। - यहाँ Login Fresh (फर्स्ट ईयर या पहली बार) या Login Renewal (नवीनीकरण लॉगिन) में प्री-मैट्रिक छात्र, पोस्ट मैट्रिक छात्र, पोस्ट मैट्रिक (इंटरमीडिएट के अलावा) छात्र, पोस्ट मैट्रिक अन्य राज्य छात्र) में से अपने लिए सही विकल्प चुने.
- अब आपके सामान वर्तमान Academic Year (2025-26) का लॉग इन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ अपना Registration Number, OTR Number, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको यहाँ नीचे की तरफ Check Status का पर क्लिक करें, जिसके बाद आपको नए टैब में आपके आवेदन की स्थिति दिख जाएगी। आप चाहें तो इसे PDF डाउनलोड करके सेव भी कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
छात्रवृत्ति का पैसा बिना रुकावट प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें:
- आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। अगर लिंक नहीं है, तो पैसा अकाउंट में अटका रह सकता है।
- फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई हो तो correction window में सुधार करें।
- यदि फिर भी समस्या आती है, तो समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
यूपी स्कॉलरशिप 2026: कौन हैं पात्र?
उत्तर प्रदेश सरकार की यह छात्रवृत्ति योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत जनरल, OBC, SC, ST और कुछ अल्पसंख्यक समुदायों के छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो।
छात्रवृत्ति के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र को पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने की नौबत न आए। योजना के तहत छात्र प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों श्रेणियों में छात्रवृत्ति पा सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. UP Scholarship PFMS Status 2026 क्या है?
उत्तर: UP Scholarship PFMS Status 2026 वह स्थिति है जिसमें आप अपने छात्रवृत्ति (वजीफा) के भुगतान की जानकारी PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल पर देख सकते हैं। इस स्टेटस से पता चलता है कि पैसा आपके बैंक खाते में क्रेडिट हुआ है या अभी प्रक्रिया में है।
2. APBCR बैंक मैसेज क्या होता है?
उत्तर: APBCR का मतलब है Aadhaar Payments Bridge System – Credit। अगर आपको APBCR मैसेज आता है, तो इसका मतलब है कि आपकी छात्रवृत्ति का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो गया है। कभी-कभी इसका मतलब Automatic Postal Branch Collection Receipt भी हो सकता है।
3. स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
- PFMS वेबसाइट के जरिए: PFMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं → Payment Status → Know Your Payment → बैंक और अकाउंट नंबर डालकर OTP के माध्यम से स्टेटस देखें।
- मोबाइल (UMANG App) के जरिए: UMANG ऐप खोलें → UP Scholarship या PFMS खोजें → आवश्यक विवरण भरें → पेमेंट स्टेटस देखें।
4. पैसा कब तक आएगा?
- पहले फेज में सही डेटा वाले छात्रों के खाते में पैसे 24 जनवरी 2026 तक ट्रांसफर हो गए थे।
- दूसरे फेज के लिए पैसा 18 मार्च 2026 के बाद आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगा।
5. अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
- सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।
- फॉर्म भरते समय कोई गलती हुई हो, तो correction window में सुधार करें।
- फिर भी समस्या आने पर समाज कल्याण विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
यूपी स्कॉलरशिप 2026: आंकड़े
- इस शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लगभग 84 लाख छात्रों ने आवेदन किया।
- अब तक 18,64,427 लाभार्थियों की पहचान की जा चुकी है।
- 89,84,316 छात्रों ने One Time Registration किया है, जो आवेदन का जरूरी कदम है।
योजना को Social Welfare Department, Backward Class Welfare Department, Minority Welfare Department और Tribal Development Department द्वारा प्रायोजित किया गया है।
UP Scholarship PFMS Status 2026 इस बार छात्रों के लिए राहत लेकर आया है। APBCR मैसेज और PFMS पोर्टल के माध्यम से छात्र अपने पैसे की स्थिति आसानी से चेक कर सकते हैं। सरकार ने तारीखों और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है, ताकि कोई छात्र आर्थिक बाधा के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़ पाए।
यदि आप छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं और अभी तक पैसा नहीं मिला है, तो 18 मार्च 2026 के बाद अपने बैंक स्टेटमेंट और PFMS पोर्टल दोनों चेक करें। ध्यान रहे कि आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना सबसे जरूरी है।














