
हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना इस समय राज्य की सबसे चर्चित योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर सकें। लेकिन बहुत सी महिलाओं की शिकायत है कि ₹2,100 की किस्त अभी तक उनके बैंक खाते में नहीं आई। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार ने स्टेटस चेक करने की पूरी ऑनलाइन सुविधा दी है।
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना, जिसे आधिकारिक तौर पर “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” कहा जाता है, राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसे वर्ष 2025 में शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और मध्यम आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
इस योजना के तहत हरियाणा की पात्र महिलाओं को पहले हर महीने ₹2,100 की सहायता दी जाती थी, जो सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए छोटे-मोटे खर्चों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में मदद मिलती है।
इस योजना की निगरानी SEWA विभाग (सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग) द्वारा की जा रही है।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में हुआ बड़ा बदलाव
सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना में हाल ही में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। पहले महिलाओं को हर महीने ₹2,100 मिलते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल इस योजना की पहली किस्त 1 नवंबर 2025 को और दूसरी किस्त 3 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। लेकिन दूसरी किस्त के साथ ही सरकार ने भुगतान व्यवस्था में बदलाव लागू कर दिया है।
अब योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,100 नहीं मिलेंगे। इसके बजाय अब राशि हर तीन महीने में एक साथ दी जाएगी। यानी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में हर तीन महीने पर ₹6,300 (यानि ₹2,100 × 3) जमा किए जाएंगे।
“दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” हरियाणा सरकार की एक सराहनीय पहल है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन का स्टेटस कैसे देखें (Status Check / Tracking):
आप ऑनलाइन घर बैठे बड़ी ही आसानी से “Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana” ऐप के जरिए अपनी आवेदन स्थिति पता कर सकते है।
- Google Play Store से “Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana” ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोले और अपने मोबाईल नंबर से OTP वेरीफिकेशन के जरिए लॉगिन करे।

- अब यहाँ आवेदन की स्थिति (Status Check) ऑप्शन चुने।

- आपके सामने आपकी आवेदन आईडी, नाम, जन्मतिथि के साथ ही आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

- यह स्थिति (Status) होगी, Submited, Pending, Accepted, Complete या Rejected..
आवेदन स्टेटस का मतलब समझें
स्टेटस देखने के बाद कई महिलाओं को शब्द समझ में नहीं आते। यहां हम आसान भाषा में बता रहे हैं:
- सबमिट (Submitted): आपकी तरफ से फॉर्म जमा कर दिया गया है लेकिन डिपार्टमेंट ने अभी स्वीकृत नहीं किया।
- स्वीकृत (Accepted): डिपार्टमेंट ने आपका फॉर्म स्वीकृत कर लिया है, लेकिन अभी पात्रता की जांच बाकी है।
- लंबित (Pending): आपका आवेदन अभी किसी डॉक्यूमेंट या वेरिफिकेशन की वजह से बीच में ही रुका हुआ है।
- पूरा (Complete): इसका मतलब है आप योजना के लिए पात्र है, और आपको इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।
- अस्वीकृत (Rejected): आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है, या आपके फॉर्म या दस्तावेज आदि में कोई कमी है।
हरियाणा सरकार के ऑफिशियल पेंशन पोर्टल से चेक करें आवेदन स्थिति
वर्तमान (दिसंबर 2025) में इस योजना का आधिकारिक पोर्टल विकासाधीन है। हालांकि, आवेदन की स्थिति और लाभार्थी सूची SEWA पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
- अपने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन की स्थिति जाँचने के लिए हरियाणा सरकार के पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://pension.socialjusticehry.gov.in/ पर जाएं।
- यहाँ आधार/पैंशन आई.डी./खाता संख्या से पैंशन विवरण देखें लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहाँ आधार नंबर से स्टेटस जाँचने के लिए “आधार संख्या/ Aadhaar No” को चुने।

- अब आधार संख्या और Security Code दर्ज करके “विवरण देखें / View Details” बटन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको आपके फॉर्म से जुड़ी सभी डिटेल्स दिखाई देंगी।
- आप यहाँ Latest PFMS Validation Date & Status में अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।
₹2,100 की किस्त बैंक में नहीं आई तो क्या करें?
अगर लाडो लक्ष्मी योजना की राशि आपके बैंक खाते में जमा नहीं हुई है, तो सबसे पहले SEWA पोर्टल या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने आवेदन का स्टेटस जांचें। यदि आवेदन “Complete” है, लेकिन पैसे नहीं मिले हैं, तो तुरंत ऐप में जाकर अपना ई-KYC पूरा करें।
ई-KYC के दौरान लाइव फोटो अपलोड करें और यह भी जांच लें कि आपका आधार कार्ड सही तरीके से बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। सभी जरूरी जानकारियां सही होने पर आमतौर पर 24 से 48 घंटे में सत्यापन पूरा हो जाता है और राशि अगली भुगतान सूची में आपके खाते में भेज दी जाती है।
यदि इसके बाद भी पैसे नहीं आते हैं, तो आप नजदीकी सेतु केंद्र या सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ऐप में उपलब्ध शिकायत निवारण (Grievance Redressal) विकल्प के माध्यम से सीधे जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी तक भी शिकायत पहुंचाई जा सकती है।
योजना से संबंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-821-2231
Lado Lakshmi Yojana के पैसे नहीं आने के कुछ प्रमुख कारण:
- हो सकता है आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, जिसमें लाइव फोटो अपलोड करना और आधार लिंक करना शामिल है।
- चेक करें की आप इस योजना के लिए पात्रता शर्तों (जैसे आय सीमा, आयु) को पूरा कर रही हैं, क्योंकि वेरीफिकेशन के समय अपात्र महिलाओं के फॉर्म रिजेक्ट हो जाते हैं।
- आपका बैंक अकाउंट आपके आधार से लिंक नहीं होना। आप अपने बैंक जाकर या NPCI पोर्टल के माध्यम से आधार से बैंक खाता लिंक कर सकते है।
- फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा लाइवनेस सर्टिफिकेट (Liveness Detection) जमा न करना। लाभार्थियों को हर महीने ऐप के माध्यम से लाइवनेस सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है.
- कई मामलों में बैंक डिटेल, नाम या IFSC में गलती होने पर भी भुगतान रुक जाता है. जिसे Edit Profile सेक्शन में जाकर ठीक किया जा सकता है.
- वृद्धावस्था या विधवा होने की स्थिति में लाभार्थी को स्वतः संबंधित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में स्थानांतरित कर दिया जाना।
लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें? (PDF)
- अपने जिले/कस्बे/गाँव में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थियों की सूची देखने के लिए हरियाणा पेशन के आधिकारिक पोर्टल https://pension.socialjusticehry.gov.in/ पर जाएं।
- यहाँ लाभपात्रों की सूची देखें / View List of Beneficiaries लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहाँ आप अपना जिला, क्षेत्र, ब्लॉक और गाँव चुने।

- पैंशन टाइप या योजना नाम में Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2025 चुने।
- अब छांटने का क्रम / Sort Order में लाभपात्र का नाम चुने इससे आपको अपना नाम ढूँढने में आसानी होगी।
- अब Security Code दर्ज करें और लाभपात्रों की सूची देखें / View Beneficiaries List बटन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको आपके खण्ड/ नगरपालिका के अनुसार लाभपात्रों की सूची दिखाई देगी।

- आप इस लिस्ट को प्रिन्ट ऑप्शन की मदद से PDF में भी Save/डाउनलोड कर सकते है।
कौन ले सकता है लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
- महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो
- महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच हो
- परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम हो
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक हो
- eKYC पूरी होनी चाहिए
अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की एक बेहतरीन पहल है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर रही है। अगर आपकी किस्त अभी तक नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बस अपना eKYC, बैंक डिटेल्स और आवेदन स्टेटस जरूर चेक करें।
सरकार धीरे-धीरे सभी पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचा रही है। सही जानकारी और धैर्य के साथ आप भी इस योजना का पूरा लाभ उठा सकती हैं।















