Majhi Ladki Bahin Yojana 2026: अगर आप भी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी हैं और हर महीने मिलने वाले ₹1500 का इंतजार कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 68 लाख़ महिलाओं के नाम लिस्ट से हटाने के बाद अब सरकार ने दुबारा नाम जोड़ने के लिए ई-केवायसी की तारीख बढ़ा कर एक अंतिम मौका दिया है। अगर आपने समय रहते e-KYC नहीं किया, तो आने वाली अगली सभी किस्ते रुक सकती है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना आज राज्य की करोड़ों महिलाओं के लिए आर्थिक सहारे की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है। हर महीने सीधे बैंक खाते में मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपने छोटे-बड़े खर्च आसानी से संभाल पा रही हैं।
महाराष्ट्र लाड़की बहिन योजना e-KYC की लास्ट डेट क्या है? (नई डेडलाइन)
महाराष्ट्र सरकार की मुख्य योजना ‘लाड़की बहिन योजना’ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इस योजना के तहत करीब 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कई लाभार्थियों ने तय समय सीमा के अंदर जरूरी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके कारण योजना के एक्टिव खातों की संख्या घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई है।
लाडकी बहीण योजना के तहत e-KYC कराने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। पहले e-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। बता दें कि नवंबर 2025 से अब तक e-KYC की डेडलाइन कई बार बढ़ाई जा चुकी है।
अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से लगभग 68 लाख खाते सिर्फ इसलिए बंद हुए क्योंकि उनमें समय पर e-KYC नहीं हुआ। साथ ही, यह भी कहा गया है कि नई डेडलाइन के बाद इन बंद खातों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
सरल शब्दों में समझें तो अगर लाभार्थी समय पर e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो उनका खाता बंद हो सकता है। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक e-KYC नहीं किया है, उन्हें 30 अप्रैल से पहले यह प्रक्रिया जरूर पूरी कर लेनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 2026: जिनके नाम कट गए उन्हे क्या करना होगा?
जिन महिलाओं के नाम लाडकी बहीण योजना (मार्च 2026) की लिस्ट से कट गए है, उन्हें सरकार ने ई-केवायसी के लिए 30 अप्रैल तक की आखिरी मोहलत दी है। अगर आपका नाम भी इस योजना के लाभार्थियों की सूची से कट गया हैं, तो आपको तय की गई अंतिम तारीख (यानि 30 अप्रैल 2026) से पहले e-KYC करानी होगी, जिसके बाद आपका नाम फिर से लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।
सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि जो महिलाएं तय समय सीमा तक e-KYC पूरी नहीं करेंगी, उनकी आने वाली किस्ते रोक दी जाएगी। इसलिए बेहतर यही है कि आखिरी समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें Majhi Ladki Bahin Yojana की e-KYC
सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा है, ताकि महिलाएं बिना किसी परेशानी के इसे पूरा कर सकें। नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे “e-KYC” बैनर पर क्लिक करें।
- अब e-KYC फॉर्म खुलेगा, जिसमें अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।

- सहमति वाले चेक बॉक्स पर टिक करें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सबमिट करें।
- सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं।
- अगर नहीं हुई है, तो पात्रता की जांच के बाद अगला स्टेप खुलेगा।
- यहां पति या पिता का आधार नंबर भरें और OTP वेरिफिकेशन करें।
- अपनी जाति श्रेणी चुनें और दोनों घोषणाओं (सरकारी नौकरी/पेंशन नहीं, परिवार से सीमित लाभ) पर टिक करें।
- अंत में सबमिट बटन दबाएं। स्क्रीन पर सफलता का मैसेज आएगा।
e-KYC पूरी होते ही आपकी जानकारी सिस्टम में अपडेट हो जाएगी।
अगर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो ऐसी स्थिति में पहले नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद ही OTP आएगा और e-KYC पूरी हो पाएगी।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में e-KYC क्यों जरूरी कर दी गई है?
महाराष्ट्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए e-KYC अनिवार्य की है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ सही और पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे। इससे फर्जी या डुप्लीकेट लाभार्थियों को हटाया जा सकेगा और पारदर्शिता बनी रहेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे ने सोशल मीडिया के जरिए साफ किया था कि अब बिना e-KYC के योजना की आगे की किस्त जारी नहीं की जाएगी।
सरकार के अनुसार, कई योजनाओं में फर्जी, डुप्लीकेट या अपात्र लाभार्थियों की समस्या सामने आती है। e-KYC के जरिए आधार से जुड़ी जानकारी को सत्यापित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि लाभार्थी वास्तव में योजना की शर्तों को पूरा करती हैं।
फरवरी–मार्च की किस्त को लेकर क्या है अपडेट?
कई लाभार्थी महिलाएं इस बात को लेकर परेशान हैं कि फरवरी और मार्च महीने की राशि अभी तक खाते में क्यों नहीं आई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संभावना जताई जा रही है कि दोनों महीनों की किस्त एक साथ जारी की जा सकती है।
अगर ऐसा होता है, तो प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल 3000 रुपये एक साथ आ सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन एक बात साफ है कि eKYC पूरा होगा तभी किस्त मिलेगी।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। इस प्रकार एक वर्ष में प्रत्येक लाभार्थी महिला को कुल ₹18,000 की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्राप्त होती है। अब तक इस योजना की 16 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे लाखों महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है।
कौन-कौन ले सकता है लाडकी बहीण योजना का लाभ? (पात्रता)
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
- आवेदक महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए
- महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या निराश्रित हो सकती है
- परिवार में केवल एक अविवाहित महिला ही पात्र मानी जाती है
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
- संविदा कर्मचारी या बाहरी एजेंसी में काम करने वाली महिलाएं भी आय सीमा में आने पर पात्र हैं.
Ladaki Bahin Yojana में आवेदन कैसे करें?
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आसान बनाया गया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया अकाउंट बनाएं
- आधार के अनुसार नाम, मोबाइल नंबर और पता भरें
- पासवर्ड बनाकर लॉगिन करें
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर संभालकर रखें
ऑफलाइन आवेदन के विकल्प:
जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकतीं, वे इन माध्यमों से मदद ले सकती हैं:
- आंगनवाड़ी सेविका
- आशा कार्यकर्ता
- ग्राम सेविका
- सेतु सुविधा केंद्र
- आपले सरकार सेवा केंद्र
सबसे अच्छी बात यह है कि आवेदन पूरी तरह मुफ्त है, इसके लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: ई-केवायसी न कराने पर क्या होगा?
उत्तर: अगर तय समय सीमा यानी 30 अप्रैल 2026 तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की गई, तो योजना की आने वाली किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए समय रहते e-KYC कराना बेहद जरूरी है।
प्रश्न 2: e-KYC कराने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
उत्तर: e-KYC के लिए मुख्य रूप से ये चीजें चाहिए:
- लाभार्थी महिला का आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पति या पिता का आधार नंबर (जहां लागू हो)
प्रश्न 3: क्या e-KYC मोबाइल से भी की जा सकती है?
उत्तर: हां, e-KYC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर किसी से भी किया जा सकता है, बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
प्रश्न 4: योजना में आवेदन या eKYC करने के लिए कोई शुल्क लगता है क्या?
उत्तर: नहीं, लाडकी बहीण योजना में आवेदन और e-KYC की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता।
प्रश्न 5: अगर e-KYC करते समय कोई गलती हो जाए तो क्या करें?
उत्तर: अगर प्रक्रिया के दौरान कोई तकनीकी समस्या आती है, तो आप दोबारा कोशिश कर सकती हैं या नजदीकी सेतु सुविधा केंद्र / आपले सरकार सेवा केंद्र से सहायता ले सकती हैं।




















