CG Mahtari Vandana Yojana e-KYC 2026: छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित योजना महतारी वंदन योजना को लेकर एक बड़ा और जरूरी अपडेट सामने आया है। अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं या आपके परिवार में कोई महिला इस योजना का लाभ ले रही है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब सरकार ने महतारी वंदन योजना e-KYC को अनिवार्य कर दिया है और इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। तय समय तक ई-केवाईसी पूरा नहीं कराने पर अगली किस्त रोक दी जाएगी।

इस लेख में हम आपको बहुत ही आसान और समझने योग्य भाषा में बताएंगे कि महतारी वंदन योजना ekyc कैसे करे, क्यों जरूरी है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से प्रक्रिया कैसे पूरी करें।
महतारी वंदन योजना क्या है? (Mahtari Vandana Yojana CG)
Mahtari Vandana Yojana CG की शुरुआत 10 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। अब तक लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं और कई किस्तें जारी भी हो चुकी हैं।
महतारी वंदना योजना: e-KYC क्यों जरूरी किया गया?
सरकार ने महतारी वंदन योजना में e-KYC इसलिए अनिवार्य किया है ताकि केवल वास्तविक और पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके। इससे फर्जी और अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाकर योजना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है।
e-KYC के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी की पहचान और व्यक्तिगत विवरण का सही तरीके से सत्यापन किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सरकारी सहायता सही व्यक्ति तक ही पहुंचे।
पहले कुछ मामलों में गलत या फर्जी खातों के जरिए राशि निकाले जाने की शिकायतें मिली थीं। इसी को रोकने के लिए सरकार ने यह प्रक्रिया लागू की है। स्पष्ट किया गया है कि जिन लाभार्थियों का e-KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें आगे की किस्तों का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 तक करीब 4.18 लाख से ज्यादा महिलाओं ने e-KYC पूरा नहीं किया था। यही वजह है कि सरकार ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। राज्य में कुल लगभग 69 लाख महिला लाभार्थी हैं, जिनके लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है।
महतारी वंदन योजना अपडेट: 30 जून 2026 तक e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?
सरकार ने हाल ही में mahatari vandan yojana latest update जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब e-KYC कराना जरूरी होगा। यदि आपने 30 जून 2026 तक महतारी वंदना योजना ekyc ऑनलाइन या ऑफलाइन पूरा नहीं किया, तो:
- आपकी अगली किस्त रोक दी जाएगी
- भविष्य में मिलने वाला लाभ भी बंद हो सकता है
- आपको दोबारा प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के भुगतान नहीं किया जाएगा।
यदि किसी कारणवश 30 जून तक e-KYC नहीं हो पाता, तो 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक परियोजना कार्यालयों में विशेष व्यवस्था की जाएगी।
e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेज
Mahtari Vandana Yojana e-KYC के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- आधार कार्ड (सबसे जरूरी)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- लाभार्थी आईडी (यदि हो)
- पैन कार्ड (कुछ मामलों में सहायक)
महतारी वंदन योजना ekyc कैसे करे? (Online और Offline तरीका)
महतारी वंदन योजना के लिए eKYC प्रक्रिया बहुत आसान है और इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से पूरा कर सकती हैं। ऑनलाइन तरीका घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन तरीका नजदीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी या वार्ड कार्यालय में जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए पूरा होता है। दोनों ही प्रक्रियाओं के बाद आपका eKYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाता है।
1. ऑफलाइन e-KYC प्रक्रिया
अगर आपके पास इंटरनेट या स्मार्टफोन नहीं है, तो आप अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर आसानी से e-KYC करवा सकती हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 3 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में e-KYC अभियान शुरू कर दिया है।
- हर जिले में KYC सेंटर बनाए जा रहे हैं
- आंगनबाड़ी केंद्रों और CSC सेंटर
- वार्ड कार्यालयों में भी सुविधा उपलब्ध है
आप यहां जा सकती हैं, यहां जाकर आपको आधार कार्ड देना होगा, बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आंख स्कैन) कराना होगा और OTP के जरिए सत्यापन पूरा किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी, जिसे संभालकर रखें।
- स्टेप-1. अपने नजदीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र या वार्ड कार्यालय पर जाएं।
- स्टेप-2. वहां अपना आधार कार्ड दें और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/आंख स्कैन) कराएं।
- स्टेप-3. OTP/वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC अपडेट हो जाएगा।
- स्टेप-4. प्रक्रिया पूरी होने पर रसीद प्राप्त करें और सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें: यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है। कोई भी व्यक्ति पैसे मांगे तो शिकायत करें।
2. महतारी वंदन योजना ऑनलाइन e-KYC प्रक्रिया (घर बैठे)
अगर आपके पास मोबाइल और इंटरनेट है, तो आप घर बैठे भी e-KYC कर सकती हैं।
- स्टेप-1. ऑनलाइन eKYC के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
- स्टेप-2. होम पेज पर “लॉगिन/बेनिफिशियरी लॉगिन” पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर/लाभार्थी नंबर + OTP से लॉगिन करें।
- स्टेप-3. डैशबोर्ड में “eKYC” या “प्रोफाइल वेरिफिकेशन” विकल्प चुनें।
- स्टेप-4. अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- स्टेप-5. मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- स्टेप-6. सबमिट करें और “eKYC Completed” का कन्फर्मेशन देखें।
Mahtari Vandana Yojana e-KYC स्टेटस कैसे चेक करें?
e-KYC करने के बाद यह जानना भी जरूरी है कि आपका सत्यापन पूरा हुआ या नहीं।
स्टेप-1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “e-KYC स्टेटस” सेक्शन खोलें।
स्टेप-2. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
स्टेप-3. OTP वेरिफिकेशन पूरा करें (यदि मांगा जाए)।
स्टेप-4. सबमिट करने के बाद आपका e-KYC स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेटस का मतलब:
- Completed: e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो गया है
- Pending: प्रक्रिया अभी चल रही है
- Failed: e-KYC दोबारा करना होगा
e-KYC में आने वाली सामान्य समस्याएं
कई महिलाओं को e-KYC करते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके मुख्य कारण हैं:
- आधार और योजना में नाम का mismatch
- मोबाइल नंबर लिंक नहीं होना
- बायोमेट्रिक फेल होना
- गलत जानकारी भरना
इसलिए सलाह दी जाती है कि पहले अपने आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जानकारी की जांच कर लें।
नाम mismatch होने पर क्या करें?
अगर आपके आधार कार्ड और योजना में नाम अलग-अलग है, तो:
- तुरंत सुधार के लिए आवेदन करें
- महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क करें
- सुधार होने के बाद ही e-KYC करें
छोटी-सी स्पेलिंग गलती भी e-KYC फेल कर सकती है, इसलिए इसे हल्के में न लें।
महतारी वंदन योजना e-KYC से जुड़े महत्वपूर्ण FAQs
1. अगर e-KYC फेल हो जाए तो कितनी बार दोबारा कर सकते हैं?
अगर आपका Mahtari Vandana Yojana e-KYC फेल हो जाता है, तो आप इसे दोबारा कर सकते हैं। इस पर कोई लिमिट तय नहीं है, लेकिन हर बार सही जानकारी देना जरूरी है।
फेल होने के मुख्य कारण जैसे गलत आधार नंबर, OTP न मिलना या बायोमेट्रिक एरर को पहले ठीक करें, फिर दोबारा प्रयास करें।
2. क्या बिना आधार लिंक मोबाइल नंबर के e-KYC संभव है?
नहीं, महतारी वंदन योजना ekyc ऑनलाइन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है क्योंकि OTP उसी नंबर पर आता है।
हालांकि, अगर आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप ऑफलाइन सेंटर (CSC/आंगनबाड़ी) पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC करवा सकती हैं।
3. अगर किस्त पहले से आ रही है, तब भी e-KYC जरूरी है क्या?
हाँ, यह बहुत जरूरी है। भले ही आपको पहले से पैसे मिल रहे हों, लेकिन mahatari vandan yojana latest update के अनुसार अब सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है।
यदि आपने समय पर e-KYC नहीं कराया, तो आपकी अगली किस्त रोक दी जाएगी।
4. क्या एक मोबाइल नंबर से परिवार की कई महिलाओं का e-KYC किया जा सकता है?
हाँ, तकनीकी रूप से एक मोबाइल नंबर से कई लोगों का लॉगिन संभव हो सकता है, लेकिन बेहतर यही है कि हर लाभार्थी का अपना अलग मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो।
इससे OTP वेरिफिकेशन और भविष्य में किसी भी समस्या से बचा जा सकता है।
5. e-KYC करने के बाद भी पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर आपका CG Mahtari Vandana Yojana ekyc “Completed” दिखा रहा है, लेकिन फिर भी किस्त नहीं आई है, तो:
- पहले अपना बैंक खाता चेक करें (DBT सक्रिय है या नहीं)
- e-KYC स्टेटस दोबारा जांचें
- नजदीकी आंगनबाड़ी या परियोजना कार्यालय में संपर्क करें
कई बार बैंक लिंकिंग या तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी हो सकती है।

















