अप्रैल, मई या जून PM किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी? जरुर कर लें ये काम वरना नहीं मिलेंगे ₹2000

अगर आप PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है! सरकार जल्द ही ₹2000 की अगली किस्त जारी करने वाली है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी किस्त रुक सकती है? जानिए 23वीं किस्त की संभावित तारीख, जरूरी अपडेट और वो…



PM Kisan 23th Installment Date: 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। यह आंकड़ा खुद इस योजना की व्यापकता और किसानों के जीवन में इसकी अहम भूमिका को दर्शाता है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगली यानि PM किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?

PM किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी
PM किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे PM Kisan Yojana 2026, 23वीं किस्त की संभावित तारीख, जरूरी नियम, e-KYC, Farmer ID और कई महत्वपूर्ण अपडेट, वो भी आसान, सरल और पूरी तरह से समझ आने वाली भाषा में।


पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी? (PM Kisan Installment 2026 Date)

भारत जैसे कृषि प्रधान देश में खेती सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता रही है। इसी उद्देश्य से शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) आज देश के किसानों के लिए एक बड़ा सहारा बन चुकी है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके मन में भी यही सवाल होगा कि PM किसान योजना 2026 अगली किस्त कब आएगी?

सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त कब आएगी इसको लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन अगर पिछले पैटर्न को देखें तो हर किस्त के बीच लगभग 4 महीने का अंतर होता है। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच कभी भी जारी हो सकती है।

कुछ जानकार यह भी मानते हैं कि खरीफ फसल की बुवाई को ध्यान में रखते हुए सरकार जून में ही किस्त जारी कर सकती है, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।


PM Kisan Yojana 2026: e-KYC जरूरी वरना अटक सकती है ?

आज के डिजिटल युग में पारदर्शिता बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है। e-KYC करने से यह सुनिश्चित होता है कि योजना का लाभ सही और जरूरतमंद किसान तक ही पहुंचे। आप इसे ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर आसानी से पूरा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • यहाँ ‘Farmers Corner‘ सेक्शन में e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा भरे और सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।

PM Kisan Farmer ID Rule: अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

अब पीएम किसान योजना 2026 में एक नया अपडेट सामने आया है, और वो है Farmer ID यानि फार्मर रजिस्ट्री। सरकार के अनुसार, जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, उनकी आने वाली किस्त रोकी जा सकती है। इसके साथ ही अब खेती-बाडी से जुड़े अन्य काम जैसे खाद और बीज भी अब फार्मर आईडी के जरिए ही मिलेंगे। इसलिए अगर आपने अभी तक यह किसान ID नहीं बनवाई है, तो जल्द से जल्द इसे बनवा लें ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

आपको बता दें कि किसान आईडी एक तरह का पहचान पत्र ही है, जो सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद करता है। इस कार्ड में किसान, उसकी जमीन और बैंक की जानकारी होती है। आप इसे अपने राज्य की Farmer Registry पोर्टल Agri Stack से बनवा सकते है।


प्रधानमंत्री किसान योजना की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

आज के समय में पीएम किसान सम्मान निधि का स्टेटस चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Know Your Status” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

pm kisan know your status
pm kisan know your status

वहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर ( जिसे आप अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर) डालकर आसानी से जान सकते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं।

check status with registration number
check status with registration number

क्या बढ़ सकती है PM किसान सम्मान निशि की राशि? जानिए ताजा चर्चा

हाल के दिनों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि सरकार PM Kisan Yojana 2026 के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे ₹6,000 से बढ़ाकर ₹8,000 या ₹10,000 तक किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर भविष्य में ऐसा होता है, तो यह किसानों के लिए एक और बड़ी राहत साबित होगी।


PM किसान योजना क्या है और क्यों है इतनी खास?

प्रधानमंत्री किसान योजना 2026 के तहत केंद्र सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बीच में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है।

यह ₹6,000 एक साथ नहीं दिए जाते, बल्कि इसे तीन बराबर किस्तों में बांटा गया है, हर चार महीने में ₹2,000 की राशि। इससे किसानों को पूरे साल खेती से जुड़े खर्चों के लिए थोड़ी-थोड़ी मदद मिलती रहती है।

बीज खरीदना हो, खाद डालना हो या सिंचाई का खर्च, यह छोटी-सी राशि भी किसानों के लिए काफी राहत देती है।


कौन उठा सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?

अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको कुछ जरूरी शर्तों को समझना होगा:

सबसे पहले, आपके पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
दूसरा, आपका नाम योजना में रजिस्टर होना चाहिए।
तीसरा, आपके दस्तावेज पूरी तरह सही और सत्यापित होने चाहिए।

अगर इनमें से किसी भी चीज में कमी रह जाती है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय-समय पर अपनी जानकारी अपडेट करना बेहद जरूरी है।


समय पर अपडेट रहें और पूरा लाभ उठाएं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक भरोसेमंद आर्थिक सहारा बन चुकी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें,
अपनी e-KYC पूरी रखें,
Farmer ID बनवाएं, भूमि सत्यापन पूरा करें
और अपनी जानकारी समय-समय पर अपडेट करते रहें।

PM Kisan Next Installment यानी 23वीं किस्त जल्द ही आने वाली है, इसलिए अभी से तैयार रहें और सभी जरूरी काम पूरे कर लें। आखिरकार, यह योजना सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों के उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत नींव है।

PM KisanPM Kisan Yojana

Join WhatsApp

Join Now

संपादकीय टीम

OnlineKaise.Com की संपादकीय टीम लोगों की दिल से मदद करने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों से जुड़ी हर खबर और टुटोरियल आप तक सबसे पहले और सही तरीके से पहुँचाना।

Leave a Comment