PM Kisan 24th Installment Date: 20 जून 2026 को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त मिलने के बाद अब किसानों को इसकी 24वीं किस्त (Pm Kisan Yojana Next Installment) का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से आगामी किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, लेकिन एक तारीख ऐसी है जिसे लेकर संभावनाएं जताई जा रही है कि शायद उस तारीख तक किसानों को अगली किस्त की राशि मिल जाए।

तो आईए जानते हैं वह कौन सी तारीख है जिसे लेकर संभावनाएं जताई जा रही है, कि इस योजना का पैसा उसे तारीख तक आ जाएगा। साथ ही वे कौन से किसान है जिनकी इस बार आने वाली 24वीं किस्त अटक सकती है?
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होने के बाद से अब तक 3 महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कृषि मंत्रालय द्वारा अगली इंस्टॉलमेंट कब आएगी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लेकिन जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पीएम किसान योजना की किस्त हर-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है, ऐसे में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर या फिर नवंबर महीने में आ सकती है।
आपको बता दें कि पिछले साल 2025 में साल की तीसरी किस्त 19 नवंबर को जारी की गई थी और इससे पहले 2024 में 5 अक्टूबर को पीएम किसान योजना का पैसा किसानों के खाते में आया था। ऐसे में पिछले दो साल के पैटर्न को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि 24वीं किस्त 5 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 के बीच आ सकती है।
दरअसल इस साल 8 नवंबर को दीपावली का त्यौहार है ऐसे में इस बार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 8 नवंबर को दिवाली के त्योहार से पहले जारी किए जाने की भारी उम्मीद है। हालांकि, अब भी आधिकारिक तारीख का इंतजार है।
इन किसानों के खाते में नहीं आएगा योजना का पैसा
सरकार समय-समय पर इस योजना के लाभार्थियों की पात्रता की जांच और डाटा में सुधार करने का काम करती रहती है, ऐसे में किसानों को सभी जरुरी चीजे अपडेट करने और लगातार अपना स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी जाती है। कई बार ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने, बैंक अकाउंट से आधार लिंक नहीं होने या लैंड वेरीफिकेशन फेल होने के कारण आप आगामी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
मुख्य कारण जिनकी वजह से पैसा अटकता है:
- e-KYC पेंडिंग होना: अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो आपकी किस्त रोक दी जाती है।
- बैंक खाता आधार से लिंक न होना (Aadhaar Seeding): आपका बैंक खाता आधार से और NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मैप होना जरूरी है।
- Land Seeding (जमीन का विवरण) ‘NO’ होना: पोर्टल पर आपकी खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित होना जरूरी है। अगर स्टेटस में यह ‘NO’ दिख रहा है, तो पैसा नहीं आएगा।
- एक ही परिवार में दो लोगों को लाभ: यदि एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं, तो जांच पूरी होने तक किस्त को अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है।
इन्हें तुरंत कैसे ठीक करें?
- e-KYC पूरा करें: आधिकारिक ऐप पर जाएं, ‘Login विकल्प पर क्लिक करें, और login Type में Beneficiary चुने अब अपना आधार नंबर डालें और Facial ekyc Login के जरिए Face Scan कर इसे तुरंत पूरा करें। या नजदीकी CSC सेंटर जाकर कराए।
- बैंक में आधार सीडिंग कराएं: अपने बैंक की शाखा में जाकर Aadhaar Seeding Form भरें और बैंक अधिकारियों से कहें कि वे आपके खाते को NPCI/DBT के लिए इनेबल कर दें।
- Land Seeding ठीक कराएं: यदि जमीन का रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं है (Land Seeding: NO), तो अपने नजदीकी पटवारी (Lekhpal) या कृषि विभाग के कार्यालय (Agriculture Office) में जाकर जमीन के दस्तावेज जमा करें। या आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Update of Missing Beneficiary Information विकल्प के जरिए लैंड वेरीफाई करें।
पैसा नहीं आए तो क्या करें? ऐसे चेक करें स्टेटस
24वीं किस्त (या किसी भी किस्त) के जारी होने के बाद अगर पैसा खाते में नहीं पहुँचता है, तो लाभार्थी स्टेटस (Beneficiary Status) और लाभार्थी सूची (Beneficiary List) की जांच करना ही सबसे पहला और सबसे जरूरी कदम है।
अक्सर पोर्टल पर डेटा अपडेट होने में थोड़ा समय लग जाता है, इसलिए इन दोनों चीज़ों को चेक करने का सही तरीका नीचे दिया गया है:
1. लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में अपना नाम कैसे देखें?
यह देखने के लिए कि आपका नाम इस बार के पात्र किसानों में शामिल है या नहीं:
- आधिकारिक PM-Kisan Portal पर जाएं।
- ‘Beneficiary List’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गाँव का चयन करें।
- ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गाँव की पूरी सूची खुल जाएगी, जहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
जब आप अपना पर्सनल स्टेटस चेक करें, तो यह पक्का करें कि वहाँ निम्नलिखित तीनों चीज़ें ‘YES’ (सत्यापित) हों:
- Land Seeding: YES (जमीन का रिकॉर्ड वेरिफाई है)
- e-KYC Status: YES (केवाईसी प्रक्रिया पूरी है)
- Aadhaar Bank Account Seeding Status: YES (बैंक खाता आधार से जुड़ा है)
यदि इनमें से कुछ भी ‘NO’ है, तो उसे संबंधित कृषि विभाग कार्यालय या पटवारी के पास जाकर तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
आधिकारिक शिकायत दर्ज करें (Helpline & Grievance)
यदि आपके स्टेटस में सब कुछ सही (YES) दिख रहा है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो आप सीधे सरकार से संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- ईमेल: अपनी समस्या का पूरा विवरण लिखकर pmkisan-ict@gov.in पर मेल करें।
- ऑनलाइन शिकायत: आप पोर्टल पर मौजूद Grievance Query Form का उपयोग करके भी शिकायत ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।















