PM Kisan Yojana: 2026 में कब-कब आएगी किसान सम्मान निधि की अगली किस्त? देखें पूरा शेड्यूल!

नया साल शुरू होते ही किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है – PM Kisan Yojana की अगली किस्त कब आएगी? अगर आप भी 2026 में 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। कहीं ऐसा न हो कि सिर्फ एक छोटी सी…



PM Kisan Yojana 2026 Next Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए किसी भरोसेमंद सहारे से कम नहीं है। हर साल खेती-किसानी में आने वाले खर्च, बीज, खाद, पानी, मजदूरी और मौसम की अनिश्चितता के बीच यह योजना किसानों को थोड़ी आर्थिक राहत जरूर देती है। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त कब आएगी और इस साल कुल कितनी किस्तों का लाभ मिलेगा।

PM Kisan Yojana 2026 की 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त
PM Kisan Yojana 2026 की 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या इस योजना से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए काफी अहम साबित हो सकता है। साल 2026 में सरकार 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त जारी करेगी है। ऐसे में जरूरी है कि आप न सिर्फ इन किश्तों की संभावित तारीखों को समझें, बल्कि यह भी जान लें कि कहीं किसी छोटी सी गलती की वजह से आपकी रकम अटक न जाए।


2026 में क्यों खास है पीएम किसान योजना? बढ़ेगी सहायता राशि?

साल 2026 किसानों के लिए कई मायनों में खास माना जा रहा है। एक तरफ जहां सरकार इस साल तीन नई किश्तें जारी करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ बजट को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं कि किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो किसानों को मौजूदा 6,000 रुपये की जगह 8,000 या 9,000 रुपये सालाना मिल सकते हैं।

हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदें जरूर बनी हुई हैं। ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे अभी से सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी न हो। सरकार की कोशिश रहती है कि यह राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचे, ताकि किसी तरह की देरी या गड़बड़ी न हो।


PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त 13 मार्च को हुई जारी?

13 मार्च 2026 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस बार 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि सीधे भेजी गई। इससे साफ है कि यह योजना किसानों के लिए कितनी मददगार साबित हो रही है।

दरअसल पीएम किसान योजना की पिछली यानी 21वीं किस्त नवंबर 2025 में जारी की गई थी। योजना के नियमों के अनुसार हर इंस्टालमेंट के बीच लगभग चार महीने का अंतर होता है। इसी आधार पर माना जा रहा था कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 के आसपास किसानों के खातों में आ जाएगी। अब किसानों के मन में बस एक ही सवाल है कि PM किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?


पीएम किसान की 23वीं किस्त का संभावित समय

22वीं किस्त का पैसा मिलने के बाद किसानों की नजरें 23वीं किस्त पर टिक गयी है। जैसा की हम सभी जानते ही की PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई है, ऐसे में चार महीने बाद यानी जून या जुलाई 2026 में इस योजना की 23वीं किस्त आने की उम्मीद की जा सकती है।

यह समय खरीफ फसलों की तैयारी का होता है। मानसून से पहले किसानों को बीज, खाद और अन्य जरूरी सामान की खरीद करनी पड़ती है। ऐसे में इस समय मिलने वाली यह रकम किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।


किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कब मिल सकती है?

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त साल 2026 की तीसरी और आखिरी किस्त होगी। अगर 23वीं किस्त जून या जुलाई में आती है, तो उसके चार महीने बाद यानी अक्टूबर या नवंबर 2026 में 24वीं किस्त जारी की जा सकती है।

यह समय रबी फसलों की बुआई का होता है। साथ ही त्योहारी सीजन भी इसी दौरान आता है। ऐसे में यह सहायता राशि किसानों और उनके परिवारों के लिए दोहरी राहत लेकर आती है। खेती के खर्च के साथ-साथ घर की जरूरतों में भी यह रकम मददगार साबित होती है।


PM किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए पाने के लिए ये काम जरूर कर लें

बहुत से किसान ऐसे होते हैं जिनकी किस्त सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि उन्होंने कोई जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की होती। अगर आप चाहते हैं कि आपकी 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त बिना किसी परेशानी के समय पर मिले, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

पहला काम: सबसे पहले ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी के अब पीएम किसान योजना की रकम जारी नहीं की जा रही है। आप यह काम अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या फिर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।

दूसरा काम: इसके अलावा आपके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्रिय होना चाहिए। अगर डीबीटी चालू नहीं है, तो सरकार आपके खाते में पैसे नहीं भेज पाएगी। इसके लिए आप अपनी बैंक शाखा में जाकर डीबीटी को एक्टिव करा सकते हैं।

तीसरा काम: भू-सत्यापन यानी जमीन से जुड़ी जानकारी का सही होना भी जरूरी है। अगर आपकी जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है या सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

चौथा काम: पीएम किसान योजना के लिए अब Farmer ID (फार्मर रजिस्ट्री) जरूरी हो गई है। बिना इसके अगली किस्त रुक सकती है और खाद-बीज भी इसी से मिलेंगे। इसलिए जल्दी से अपनी किसान आईडी बनवा लें, ताकि आगे कोई परेशानी न हो।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपको यह जानना है कि आपकी किस्त आएगी या नहीं, तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी फाइल में कोई कमी तो नहीं है।

pm kisan know your status
pm kisan know your status

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने छोटे और सीमांत किसानों को साहूकारों के चंगुल से काफी हद तक राहत दिलाई है। समय पर मिलने वाली यह मदद किसानों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है। खेती जैसे कठिन काम में यह योजना एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है।

अगर आप चाहते हैं कि 2026 में आने वाली 22वीं, 23वीं और 24वीं इंस्टालमेंट का पूरा लाभ आपको मिले, तो अभी से सभी जरूरी काम पूरे कर लें। सही जानकारी, अपडेट दस्तावेज और थोड़ी सी सतर्कता आपको किसी भी परेशानी से बचा सकती है।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था। खेती आज भी पूरी तरह से जोखिम पर निर्भर है। कभी मौसम साथ नहीं देता, तो कभी फसल का सही दाम नहीं मिलता। ऐसे में सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन बराबर किश्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

हर चार महीने में 2,000 रुपये की एक इंस्टॉलमेंट किसानों के खाते में आती है। अब तक इस योजना के तहत 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। यह रकम भले ही बहुत बड़ी न लगे, लेकिन समय पर मिलने से किसानों को बीज, खाद या अन्य जरूरी खर्चों में मदद मिल जाती है।

PM KisanPM Kisan Yojana

Join WhatsApp

Join Now

संपादकीय टीम

OnlineKaise.Com की संपादकीय टीम लोगों की दिल से मदद करने वाले लेखकों और रिपोर्टर्स की टीम है। हमारा मकसद है टेक्नोलॉजी और अन्य विषयों से जुड़ी हर खबर और टुटोरियल आप तक सबसे पहले और सही तरीके से पहुँचाना।

Leave a Comment