CM Kisan Yojana 14th Installment Update 2026: मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के लाखों किसानों को खुशखबरी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त के तहत किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अगर आप भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जरूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लें। ऐसा करने से किस्त जारी होते ही पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा। यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आपकी किस्त अटक भी सकती है।

कब तक आएगी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त?
अगर आप CM किसान कल्याण योजना (Madhya Pradesh) के लाभार्थी हैं, और इसकी 14वीं या 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। वैसे तो अभी तक मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से CM किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन हाल की खबरों और पिछले पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि किस्त अप्रैल 2026 तक जारी की जा सकती है।
आपको बता दें कि इस मध्यप्रदेश में सीएम किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा हर साल ₹6,000 अलग से दिए जाते हैं, यह राशि ₹2,000 की 3 किस्तों में आती है। 14वीं किस्त में भी ₹2,000 आने की उम्मीद है, जिसे नवंबर 2025 में जारी किया जाना था, लेकिन इसमें बार-बार देरी हुई।
ध्यान दें: यह एक संभावित (expected) तारीख है, कोई पक्की घोषणा नहीं।
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है?
अगर आप नहीं चाहते की आपकी 14वीं किस्त अटक जाए, तो आप नीचे दिए गए points को एक-एक करके जरूर चेक करें:
1. CM Kisan की अगली किस्त पाने के लिए e-KYC अनिवार्य
अगर आप सीएम किसान योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) के लाभार्थी हैं, और अगली किस्त का लाभ उठाना चाहते है तो जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें। अगर आपने यह प्रक्रिया नहीं करवाई, तो आपकी किस्त रुक सकती है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
ऐसे करें ई-केवाईसी
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- दाईं ओर दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज में अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
- अंत में Submit पर क्लिक करें।
- Submit करते ही आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सबसे आम कारण यही होता है। अगर e-KYC pending है, तो payment रोक दिया जाता है। आप आज ही PM Kisan / CM Kisan पोर्टल पर जाकर e-KYC पूरा करें या आप OTP या CSC center से biometric verification भी करवा सकते है।
2. बैंक खाता DBT से लिंक कराएं
अगर आपका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक नहीं है, तो पैसा नहीं आएगा। मुख्यमंत्री किसान योजना से जुड़े किसानों के लिए बैंक खाते से आधार लिंक कराना जरूरी है। अगर यह काम नहीं किया, तो किस्त रुक सकती है। इसलिए जल्द से जल्द अपने बैंक की शाखा में जाकर आधार लिंक करवा लें।
क्या चेक करें:
- बैंक account active होना चाहिए
- Aadhaar seeding complete होनी चाहिए
- NPCI mapping सही होनी चाहिए
3. अपना Beneficiary Status चेक करें? Pending या Rejected तो नहीं है
अगर आपने हाल ही में बैंक बदला है, आधार अपडेट किया है या मोबाइल नंबर बदला है, तो verification दोबारा हो सकता है, जिससे किस्त में delay होता है। कई बार जांच के दौरान या हाल ही में किए गए किसी बदलाव के कारण आपके status में बदलाव हो सकता है। आप घर बैठे अपना Beneficiary स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- अपनी स्थिति की जांच करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल https://saara.mp.gov.in/ पर जाएं।
- यहाँ “Beneficiary Status” या “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” विकल्प चुनें
- अब अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर / किसान ID डालें
- Captcha दर्ज करें और Submit करें।
इसके बाद आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी, अगर यह Pending या Rejected है तो आपकी आगामी किस्त अटक सकती है।
4. भू-सत्यापन कराना अनिवार्य (Land Seeding)
योजना से जुड़े किसानों के लिए भू-सत्यापन कराना अनिवार्य है। अगर land records verify नहीं हैं, तो किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे जल्द पूरा करवा लें।
अगर फिर भी पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर e-KYC पूरी है, बैंक खाता आधार से लिंक (DBT) है, नाम beneficiary list में है औरभू-सत्यापन भी होने के बाद भी 14वीं किस्त नहीं आए तो:
- नजदीकी CSC (Common Service Center) जाएं
- कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें
- Beneficiary ID से status फिर से verify करवाएं
अगर आपकी पीएम किसान सम्मान निधि वाली पिछली किस्त (जो 13 मार्च 2026 को रिलीज की गई थी) आ चुकी है, तो इसका मतलब है, बस किसी technical या verification delay की वजह से 14वीं रुकी हो सकती है।
कभी-कभी सभी किसानों को एक साथ payment नहीं मिलता। कुछ जिलों में batch-wise payment release होता है, इसलिए 3–7 दिन का अंतर हो सकता है।
FAQs – CM Kisan Yojana 14th Installment
Q1. CM Kisan Yojana की 14वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे?
इस योजना के तहत किसानों को ₹2,000 प्रति किस्त मिलते हैं, इसलिए 14वीं किस्त में भी ₹2,000 मिलने की उम्मीद है। लेकिन यदि 15वीं किस्त भी साथ में जारी की जाती है तो यह राशि 4000 रुपए हो जाएगी।
Q2. अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
सबसे पहले e-KYC, बैंक लिंकिंग और beneficiary status चेक करें। समस्या होने पर नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें।
Q3. क्या 14वीं किस्त की तारीख पक्की है?
CM किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह जल्द जारी की जाएगी। तब तक आप अपना स्टेटस चेक करते रहें, e-KYC और बैंक details अपडेट रखें।
नोट: हमेशा official announcement का इंतजार करें, किसी भी “पक्की तारीख” वाले दावे पर तुरंत भरोसा न करें। केवल सरकारी वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोत से जानकारी लें।















